ईद उल फितर - Worship News 24

देश का नंबर-1 हिंदी न्यूज़ चैनल

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 15 जून 2018

ईद उल फितर


Pic credit - Google/wikimedia.org

ईद उल फितर का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा शनिवार को रमजान का 30 वां रोजा होगा उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित दरगाह से आसमान पर सभी लोगो की निगाहें लगी रही पर गुरूवार को चाँद नहीं दिखा। गुरूवार को लोग कई घंटों अपने घर की छतों पर चढ़कर चाँद का दीदार करने के लिए कोशिश किये लेकिन चाँद को लोग देख नहीं पाए। इसलिए रमजान का आखिरी रोजा शुक्रवार को भी रक्खा जाएगा।
इसके बाद लोग दिल्ली और लखनऊ के प्रमुख मस्जिदों के शाही इमामो के ऐलान का इंतज़ार करते रहे। जामा मस्जिद की मरकजी रूयते हिलाल कमेटी की बैठक के बाद यह घोषणा की गयी की देश में कही पर भी चाँद नजर नहीं आया है ऐसे में शुक्रवार को ईद नहीं होगी। ईद उल फितर का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा।

गुरूवार शिया - सुन्नी दोनों चाँद कमेटी ने ईद का चाँद न होने का ऐलान करने के बाद लोगो से शुक्रवार को रोजा रखने की बात कही है। मरकजी चाँद कमिटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने ऐलान क्या की ईद उल फितर शनिवार को मानेगी।
महली और मरकजी शिया चाँद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने भी 30 का चाँद होने का ऐलान किया है उन्होंने गुरूवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाने का ऐलान किया है। इसी तरह काजी - ए - शहर मुफ़्ती इरफ़ान मिया फरंगी महली के मसलक के लोगो ने एक दिन बाद रोजा सुरु किया था इसलिए शुक्रवार को चाँद देखने के बाद शनिवार को रोजा मनाई जायेगी।

मुस्लिमो का पवित्र त्यौहार ईद उल फितर सऊदी अरब समेत सभी खाड़ी देशो में 15/06/2018 मतलब शुक्रवार का दिन शाव्वल महीने पहला दिन होगा और इसी दिन को ईद उल फितर मनाया जाएगा। गुरूवार को शाम 3.43 बजे चाँद दिखने पर यूएई की चाँद देखने वाली समिति ने इस बात का आधिकारिक तौर पर ऐलान  किया है। और कहा की ईद उल फितर शुक्रवार को मनाई जायेगी।



अगर आप भी खबरों का कलेक्शन कर हमारे साथ साझा करना चाहते है तो Sign up with Email पर click करके डिटेल भर कर submit करे।




Image Copyright from third party 

यह Post पत्राकारिता सामग्री नहीं है और न ही यह Worship News 24 के विचारों का प्रतिनिधित्व करता है। इसे Worship News 24 वीमीडिया लेखक द्वारा कॉपीराइट किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad