भारी बारिश में अमरनाथ गुफा का दर्शन करना दुर्लभ - Worship News 24

देश का नंबर-1 हिंदी न्यूज़ चैनल

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 30 जून 2018

भारी बारिश में अमरनाथ गुफा का दर्शन करना दुर्लभ


Pic credit - Google/wikimedia.org

जम्बू कश्मीर में 28 जून को शुरू हुए अमरनाथ यात्रा को भारी बारिश के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गुरूवार रात से घाटी में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण श्रीनगर - जम्बू राष्ट्रीय राजमार्ग पर रास्ता बंद कर दिया गया है। जबकि श्रीनगर - लेह  और मुग़ल रोड पर यातायात जारी है। कई जगहों पर भूस्खलन के वजह से काली माता ट्रैक क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण और कई जगह भूस्खलन के कारण शुक्रवार को बालटाल मार्ग से यात्रियों को यात्रा करने के लिए रोक दिया गया। जबकि पहलगाम मार्ग से यात्रा चल रहा है। इसके बावजूद अमरनाथ यात्रा का तीसरा जत्था 2876 तीर्थ यात्रियों  को भगवती नगर के आधार शिविर  से कड़ी सुरक्षा के बिच रवाना किया गया है। अमरनाथ यात्रा मार्ग बनिहाल - उधमपुर में भारी बारिश से भूस्खलन हो जाने के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया था। इसे फौजी और मशीनों के द्वारा इन रास्तो को साफ़ करके रास्ता जारी रखने का प्रयास कराया जा रहा है। 
अमरनाथ गुफा के दर्शन को जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सीआरपीएफ ने जम्मूतवी रेलवे स्टेशन की प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक हेल्पडेस्क बनाई है। ताकि आने वाले तीर्थयात्रियों को मदद मिल सके। यह हेल्पडेस्क 24 घंटे काम करेगी।



अगर आप भी खबरों का कलेक्शन कर हमारे साथ साझा करना चाहते है तो Sign up with Email पर click करके डिटेल भर कर submit करे।




Image Copyright from third party 
यह Post पत्राकारिता सामग्री नहीं है और न ही यह Worship News 24 के विचारों का प्रतिनिधित्व करता है। इसे Worship News 24 वीमीडिया लेखक द्वारा कॉपीराइट किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad