मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का घर-घर राशन योजना पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक। - Worship News 24

देश का नंबर-1 हिंदी न्यूज़ चैनल

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 6 जून 2021

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का घर-घर राशन योजना पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का घर-घर राशन योजना पर केंद्र सरकार को ऐतराज लगाई रोक। 

प्रतीकात्मक चित्र 
दिल्ली सरकार की घर-घर राशन योजना के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस की और बताया की आज मै बेहद व्यथित हूँ। जब लोगो को लाइन में खड़े होकर राशन लेने की बजाय सरकार अच्छे तरीके से बढ़िया राशन पैक करके उनके घरो तक पंहुचा सकती है। तो इसको रोका क्यों जा रहा है सारी तैयारिया हो चुकी थी और अगले हप्ते से यह योजना शुरू होने वाला था। और अचानक दो दिन पहले केंद्र की सरकार ने इसे रोक दिया। 
जबकि इस योजना के लिए हमने केंद्र सरकार से एक नहीं पांच बार अनुमति ली। लेकिन इसके बावजूद इसकी सुरुआत से एक सप्ताह पहले इसे ख़ारिज कर दिया गया। जबकि कानूनी तौर पर हमें केंद्र की मंजूरी की जरुरत नहीं है। लेकिन हमने शिष्टाचार के चलते ऐसा किया। देश में पिज्जा, बर्गर, फोन, कपड़ो की होम डिलीवरी हो सकती है तो गरीबो के घरो में राशन क्यों नहीं ?  
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा की जब हाईकोर्ट ने इस योजना पर रोक नहीं लगाई तो आप कैसे लगा सकते है। और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस योजना पर रोक लगाने का कारण पूछा।
केंद्र सरकार के कुछ अधिकारियों का कहना है कि राशन केंद्र का है। और इस योजना को लागु कर के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी वाहवाही लूटना चाहते है। 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरा यकीन मानिए मै इस योजना का श्रेय के लिए लागु नहीं करना चाहता। इसे लागु करने दीजिये यह राष्ट्र हित में है। अब तक की सरकारों ने देश के गरीबो को 75 साल तक राशन की लाइनों में खड़ा रक्खा लेकिन अब इन्हें राशन के लाइनों में खड़ा मत रखिए नहीं तो ऐ कभी माफ़ नहीं करेगे।  

 Image Copyright from third party

यह Post पत्रकारिता सामग्री नहीं है और न ही यह Worship News 24 के विचारों का प्रतिनिधित्व करता है। इसे Worship News 24 वीमीडिया लेखक द्वारा कॉपीराइट किया गया है।

अगर आप भी खबरों का कलेक्शन कर हमारे साथ साझा करना चाहते है तो Sign up with Email पर click करके डिटेल भर कर submit करे।

APPEAL - DONATE

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad